Haridwar Fire: हरिद्वार की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार, मौके पर पहुंची दमकल की टीम

Haridwar Fire: उत्तराखंड में हरिद्वार की एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दमकल को दी गई। यहां लगी आग इतनी भयावह है कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Haridwar Fire: उत्तराखंड में हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग एक केमिकल फैक्ट्री में लगी है और इतनी भीषण है कि लपटों को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। पूरे आसमान में धुएं का गुबार है। केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग देख स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया है। आग की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि केमिकल फैक्ट्री में लगी आग में मालिक और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई है। साथ ही एक कर्मचारी के घायल होने की खबर भी मिली है। घायल को इलाज के लिए असस्पतला में भर्ती कराया गया है। लेकिन इसमें लाखों रुपये का कमेकिल व अन्य सामान जलकर राख हो गया है। बता दें कि दमकल विभाग की टीम ने 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। एसपी सिटी पंकज गौरोला ने बताया कि रविवार देर रात एक केमिकल से भरा टैंकर केमिकल गोदाम में पहुंचा। इसी बीच अचानक टैंकर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और पूरे गोदाम धधकने लगा।

End of Feed