शहर

राजकोट में होली के दिन दर्दनाक हादसा, अटलांटिस बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत, एक घायल

Fire in Rajkot: गुजरात के राजकोट में आज अटलांटिस बिल्डिंग में आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

Image

अटलांटिस बिल्डिंग में लगी भीषण आग

Photo : ANI

Building Caught Fire in Rajkot: गुजरात के राजकोट में होली के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। अटलांटिस बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर बुझाने में जुट गई। वहीं घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फायर जवान समेत 3 की मौत

राजकोट में शुक्रवार को 150 फीट रोड पर स्थित अटलांटिस बिल्डिंग में डी विग के चौथे मंजिल के फ्लैट नंबर 601 में आग लग गई। इस घटना से लोगों में भगदड़ मच गई और सब भागकर नीचे आ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की यह घटना किशोर भाई भलाला के फ्लैट में हुई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। इस हादसे में फायर जवान सहित 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

आग पर पाया गया काबू

एसपी बीजे चौधरी ने कहा कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि फ्लैट में रहने वाले सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल स्थिति सामान्य है।"

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article