शहर

Howra News: हावड़ा में जूट मिल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

सोमवार सुबह करीब 5 बजे हावड़ा की जूट मिल में लगी थी भीषण आग

Image

हावड़ा के जूट मिल में लगी भीषण आग

Howra News: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में सोमवार को भीषण आग लगने से एक जूट मिल जलकर नष्ट हो गया। तीन दमकल गाड़ियों ने पांच घंटे से ज्यादा समय की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार सुबह लगभग 10 बजे आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मिल में रखा जूट का पूरा स्टॉक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया, जिसके चलते लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जतायी जा रही है।

20 क्विंटल जूट जलकर हुआ खाक

आसपास के प्रतिष्ठानों ने सबसे पहले सोमवार सुबह करीब 5 बजे आग की लपटें देखीं, जिसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय अग्निशमन सेवा विभाग को सूचित किया। एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि कारखाने में लगभग 20 क्विंटल जूट उत्पादों की मौजूदगी के कारण, आग परिसर के भीतर तेजी से फैल गई, जिससे अग्निशामकों को आग बुझाने में कठिनाई हुई। बता दें महज 10 दिनों के भीतर आग लगने की यह दूसरी घटना है। 10 नवंबर को प्लास्टिक के सामान रखने वाले एक गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें