धू-धूकर जल रहे कसौली के जंगल, करोड़ों की वन संपदा जलकर राख; कई किलोमीटर तक फैली आग

हिमाचल प्रदेश में तापमान में वृद्धि के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। इस समय कसौली के जंगल में भीषण आग बढ़ रही है, जिससे भारी नुकसान की आशंका है।

कसौली : मशहूर पर्यटक स्थल कसौली के जंगल धू-धू कर जल रहे है जिससे करोड़ों की वन सम्पदा जलकर राख हुई है। आग ने कई घंटों तक विकराल रूप धारण करके रखा और कई किलोमीटर के दायरे में फैली रही जिसे आग पर काबू पाना काफी मुश्किल बना रहा, वन विभाग के कर्मचारी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास करते रहे लेकिन आग बेकाबू ही होती चली गई फिलहाल अभी-भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

बता दे इस वर्ष मई महीने में अब तक 148 आग लगने के मामले दर्ज किए गए हैं। इस आग से न केवल वन संपदा को नुकसान पहुंचा है बल्कि जीव-जंतु भी इससे प्रभावित हुए हैं। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार अभी तक इस साल बिलासपुर वृत में 10 हेक्टेयर, चंबा में 25.5, धर्मशाला में 51.3, मंडी में 233, नाहन में 337, शिमला में 1544.36 और वाइल्ड लाइफ दक्षिण जोन में 45 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग लगने से प्रभावित हुआ है।

End of Feed