शहर

Etawah News: इटावा में हमसफर एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, जली कई बोगियां; यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, राहत और बचाव कार्य जारी

Etawah News: भारतीय रेलवे में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब नई दिल्ली-दरभंगा (02570) हमसफर एक्सप्रेस की बोगियों में भीषण आग लगने की खबर है। यह घटना उत्तर प्रदेश के इटावा में सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास हुई है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ के अनुसार, कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है। आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस प्रशासन से लेकर जनपद के आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

ट्रेन में क्षमता से ज्यादा यात्री थे सवार

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जलती हुई बोगियों पर फायर ब्रिगेड ने काबू पा लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार 5 से 10 यात्रियों को हल्की चोट आई हैं। जानकारी के अनुसार आग की लपटों को देखकर यात्री ट्रेन से कूद पड़े। ट्रेन को तुरंत रोका गया। सूत्रों ने कहा है कि ट्रेन में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे और त्योहार की वजह से लोग इतनी तादाद में यात्रा कर रहे थे। फिलहाल ट्रेन के यात्रियों को दूसरी ट्रेन से गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक 2022-23 में पिछले साल की तुलना में ज्यादा ट्रेन हादसे हुए हैं। बता दें हाल ही में उड़ीसा के बालसोर में हुए ट्रेन हादसे में 291 लोग मारे गए थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article