शहर

मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, प्रसाद हॉस्पिटल में ICU में लगी भीषण आग; 5 लोगों की मौत

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में देर रात 3 बजे भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग की लपटें आईसीयू तक पहुंच गई हैं। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है और राहत व बचाव कार्य जारी है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

Image

मुजफ्फरपुर के अस्पताल में अग्निकांड

Muzaffarpur Hospital Fire: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में रात करीब 3 बजे भीषण आग लग गई, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग अस्पताल के आईसीयू (ICU) वार्ड में लगी। इस हादसे में अभी तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

आग की यह घटना जूरन छपरा रोड नंबर 3 स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में हुई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जिसके बाद आग बुझाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने में जुटी रही।

अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराए गए मरीज

मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि हादसे में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 15 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस हॉस्पिटल में भर्ती कई मरीजों को एंबुलेंस के जरिए दूसरे अस्पतालों में पहुंचाया गया। इस हादसे के बाद घटना पर चीख-पुखार मच गई।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

जानकारी के अनुसार, अभी तक आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग किस वजह से लगी और क्या अस्पताल में आग से सुरक्षा के पर्याप्त मौजूद थे। घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है और जांच एजेंसियां हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

एक दिन पहले दिल्ली में हुआ बड़ा अग्निकांड

यह घटना ऐसे समय में हुई, जब एक दिन पहले ही दिल्ली में बड़ा अग्निकांड हुआ, जिसमें 21 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य लोग अस्पताल में भर्ती है। बुधवार को दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित एक होटल में आ लग गई। पुलिस ने होटल मालिक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि होटल में आग से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article