दिल्ली में बड़ा अग्निकांड, मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आज सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Delhi Restaurant Fire: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में आग इतनी तेजी से फैली कि बेसमेंट में मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दर्दनाक हादसे पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। वहीं हादसे में घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

Delhi Restaurant Fire

मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग

दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:50 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के साथ-साथ दमकल कर्मियों ने बेसमेंट में फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान भी शुरू किया। इस हादसे में करीब 37 लोगों को बचाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक 7 से 8 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। आशंका जताई जा रही है कि आग लगने के समय कुछ अन्य लोग भी बिल्डिंग में मौजूद हो सकते थे, इसलिए तलाशी अभियान अभी जारी है।

End of Feed