गाजियाबाद के गौर बिज पार्क में लगी भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर बिज पार्क में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग बिल्डिंग के एलिवेशन में लगी लकड़ी और केबल्स में भड़की, जिसके बाद पूरी इमारत धुएं से भर गई। सूचना पर 12 दमकल गाड़ियों और कई टीमें मौके पर पहुंची और पर काबू पाया।

Ghaziabad Fire News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में देर रात गौर बिज पार्क में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Ghaziabad Fire

गौर बिज पार्क में लगी भीषण आग

धुएं से भरी पूरी बिल्डिंग

फायर विभाग के अनुसार, 27 मई को रात 11:52 बजे सूचना मिली कि अभय खंड-2 स्थित गौर बिजनेस पार्क में आग लग गई है। जब टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि बिल्डिंग के एलिवेशन में लगी लकड़ी और केबल्स में आग भड़की थी, जिसके कारण पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल गया। हालांकि अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। इस बिल्डिंग में नीचे कमर्शियल दुकानें बनी थी और ऊपर ऑफिस हैं।

End of Feed