Explosion in Andhra Pradesh: काकीनाडा में पटाखों का पार्सल उतारते समय भयंकर विस्फोट, 4 लोग घायल

Explosion in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में सोमवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में 4 लोग घायल हो गए। ये लोग ट्रांसपोर्ट सुविधा से पटाखों का पार्सल उतार रहे थे। इसी दौरान पार्सल के फटने से यह हादसा हो गया।

Explosion in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में सोमवार सुबह ट्रांसपोर्ट से पटाखों का पार्सल उतारते समय भीषण विस्फोट हो गया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। यह पार्सल हैदराबाद से काकीनाडा आया था। घायलों को इलाज के लिए काकीनाडा सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

Blast

सांकेतिक फोटो

पार्सल जमीन पर गिरते ही हुआ विस्फोट

सोमवार सुबह करीब 8 बजे ट्रांसपोर्ट सुविधा से माल उतारा जा रहा था। सीसीसीटीवी फुटेज में कम से कम छह लोग माल उतारते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान जैसे ही एक मजदूर ने एक बड़ा कार्टन उठाकर जमीन पर गिराया, उसमें से जोरदार विस्फोट हुआ। मजदूरों के करीब कार्टन बक्से के फटने के कारण चार मजदूर घायल हो गए। उन्हें चेहरे और पैरों में गंभीर चोटे आई हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की जान को कोई खतरा नहीं है।

End of Feed