शहर

कल का मौसम 04 March 2025: मूसलाधार बारिश के साथ होगा वज्रपात, बर्फबारी से नहीं मिलेगी निजात; आसमानी पत्थरों से रहें सावधान!

Kal Ka Mausam, 04 March 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के आसार से कई राज्यों में बारिश दर्ज की गई। जम्मू क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ आंधी तूफान और भारी वर्षा, जबकि पंजाब में ओलावृष्टि का भी संभावना है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इधर, बिहार, यूपी, हरियाणा और पंजाब में भी हल्की मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। उधर, दक्षिण भारत के राज्यों में अभी से तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। पंजाब में ओलावृष्टि के आसार हैं।

Image

4 फरवरी का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत के तमात राज्यों को तेज हवाओं का सामना करना पड़ेगा, जिससे दिन और रात के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी। बिहार, यूपी, हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के बीच मौसम शुष्क रहेगा। स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बर्फबारी संभव है। उधर, लक्षद्वीप और केरल में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। बॉर्डर के तरफ उत्तरी पाकिस्तान, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद के साथ जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अगले 24 घंटों के दौरान भूस्खलन और भूस्खलन की संभावनाएं कायम है। इसके अलावा उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभव है। मैदानी इलाकों में किसी प्रकार के मौसम की एक्टिविटी नहीं है। केरल और मालदीव में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो बार भारी बारिश के आसार हैं।

भारत कल का मौसम

पिछले 24 घंटों में मणिपुर, असम और कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तरी पंजाब, लक्षद्वीप और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हुई। कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दक्षिणी राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है। महाराष्ट्र के मुंबई, नागपुर, अकोला, सांगली, कोल्हापुर समेत कई जिलों में तेज नम हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने होली तक दक्षिणी राज्यों समेत गुजरात, महाराष्ट्र में तापमान तेजी के साथ बढ़ेगा, जिससे चिलचिलाती गर्मी का एहसास होगा। पश्चिमी विक्षोभ एक गर्त के रूप में निचले से ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर अपनी धुरी के साथ औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के साथ लगभग 57 डिग्री पूर्व से उत्तर तक चल रहा है। एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे सटे मालदीव क्षेत्रों पर बना हुआ है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। असम और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई और अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में आने वाले सप्ताह में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश की बौछारे में लोगों को भिगा सकती हैं। इस दौरान तेज हवाओं के साथ सुबह कुहासा देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में कितना प्रदूषण?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 124 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

कश्मीर का मौसम कैसा है?

कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई जिससे पूरे क्षेत्र में तापमान गिर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बारिश से वर्षा की कमी 80 प्रतिशत से घटकर 40 प्रतिशत रह गई। सोमवार तड़के से ही बारिश शुरू हो गई थी। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और बारामूला समेत पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में भी ताजा बर्फबारी हुई। लद्दाख के कारगिल जिले में भी हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में मंगलवार से सुधार होने की संभावना है। इसी तरह का मौसम हिमाचल प्रदेश में भी है। भारी बर्फबारी के कारण दोनों राज्यों में कोल्ड डे जैसी स्थिति है।

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने से तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी। पिछले दिनों चूरू में 28 मिलीमीटर, चूरू तहसील में 28 मिमी, झुंझुनूं के चिड़ावा में 18 मिमी, मलसीसर में 14 मिमी, भुहाना में 13 मिमी, अलवर के तिजारा में 10 मिमी, चूरू के तारानगर/रैनी में 10 मिमी, पिलानी में नौ मिमी, चूरू के राजगढ़/सादुलपुर में आठ मिमी, अलवर के कोटकासिम, टपूकड़ा में सात मिमी, चूरू के भद्र में सात मिमी, हनुमानगढ़ के डूंगरगढ़ में सात मिमी, बीकानेर में 6.6 मिमी और अन्य कई स्थानों पर एक मिमी से तीन मिमी तक बारिश दर्ज की गई थी।

बारिश के बाद राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। संगरिया में 12.5 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 12.7 डिग्री, करौली में 13.9 डिग्री, सिरोही में 14 डिग्री, अलवर में 14.8 डिग्री सेल्सियस जबकि राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में 15.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 20.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आगामी चार-पांच दिनों में अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यत शुष्क रहने का अनुमान है।

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मार्च में ही दक्षिणी हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच सकता है। यूपी में प्रयागराज में तापमान अधिक दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल, पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से मौसमी गतिविधियां फीकी पड़ने लगी हैं। आईएमडी के मुताबिक, अगले 40 से 48 घंटों में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के असर से बर्फबारी और बारिश जारी है, जिसका असर मैदानी राज्यों में पड़ रहा है। इस दौरान सर्दी गर्मी के कारण सर्दी जुकाम के साथ वायरल फीवर बढ़ सकता है। इसलिए लोगों को सचेत रहना होगा।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में मौसमी गतिविधियां बदल रही हैं। कहीं गर्मी तो कहीं ठंडी का एहसास हो रहा है। हालांकि, फरवरी के आखिरी तक ठंड की विदाई हो चुकी थी, लेकिन पिछले 2 दिन से बारिश के कारण एक बार फिर तापमान में कमी आई है। हवाओं में नमी के कारण शाम सुबह फिर से ठंड का एहसास हो रहा है। पटना मौसम विज्ञान ने 3 और 4 मार्च को बिहार में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगल 48 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली कड़कने, मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।

हरियाणा-पंजाब का मौसम

मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब में वेस्टर्न डिसटरबेंस के एक्टिव होने से आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि के आसार जताए जा रहे हैं। अगर, ऐसे में ओलावृष्टि होती है तो किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि, अगले सप्ताह तक मौसम में शुष्की देखी जाएगी और तापमान में तेजी के साथ बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे गर्मी का एहसास होगा।

तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

दक्षिणी राज्यों में मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और माहे में गरज चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलाना पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल, मेघालय में आसमान में बादल छाए हुए हैं। इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
लेह-12 डिग्री सेल्सियस-6 डिग्री सेल्सियस
कश्मीर-4 डिग्री सेल्सियस 1 डिग्री सेल्सियस
शिमला6 डिग्री सेल्सियस 14 डिग्री सेल्सियस
श्रीनगर 1 डिग्री सेल्सियस 4 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली 14 डिग्री सेल्सियस 28 डिग्री सेल्सियस
मुंबई26 डिग्री सेल्सियस 36 डिग्री सेल्सियस
जयपुर18 डिग्री सेल्सियस 28 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ17 डिग्री सेल्सियस 29 डिग्री सेल्सियस
भोपाल19 डिग्री सेल्सियस 31 डिग्री सेल्सियस
पटना18 डिग्री सेल्सियस 29 डिग्री सेल्सियस

मार्च में कैसा रहेगा तापमान?

उत्तर भारत में 4 मार्च को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तेज हवाओं से एनसीआर के लोगों का सामना होगा। इस दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। 5 मार्च को तेज हवा एक बार फिर चलती हुई दिखाई देगी। इस दिन भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 6 और 7 मार्च को भी हल्का कुहासा देखने को मिलेगा और 6 मार्च को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ-साथ 7 मार्च को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

कहां सबसे ज्यादा गर्मी?

दक्षिण भारत से लेकर पश्चिम तक अभी से मार्च वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और गुजरात में गर्मी का प्रकोप शुरु हो गया है। कुल मिलाकर सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। उधर, केरल में भीषण गर्मी के मद्देनजर लू और सनबर्न का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सनबर्न क्या होता है

गर्मियों के मौसम में सनबर्न का अलर्ट रहता है। सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक होती है। चिकित्सा की भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द होने लगता है। कुल मिलाकर स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क हो जाता है।

कोल्ड डे क्या है?

कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में अभी भी कोल्ड के जैसी स्थिति है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article