शहर

Explosion in Andhra Pradesh: काकीनाडा में पटाखों का पार्सल उतारते समय भयंकर विस्फोट, 4 लोग घायल

Explosion in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में सोमवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में 4 लोग घायल हो गए। ये लोग ट्रांसपोर्ट सुविधा से पटाखों का पार्सल उतार रहे थे। इसी दौरान पार्सल के फटने से यह हादसा हो गया।

Image

सांकेतिक फोटो

Explosion in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में सोमवार सुबह ट्रांसपोर्ट से पटाखों का पार्सल उतारते समय भीषण विस्फोट हो गया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। यह पार्सल हैदराबाद से काकीनाडा आया था। घायलों को इलाज के लिए काकीनाडा सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

पार्सल जमीन पर गिरते ही हुआ विस्फोट

सोमवार सुबह करीब 8 बजे ट्रांसपोर्ट सुविधा से माल उतारा जा रहा था। सीसीसीटीवी फुटेज में कम से कम छह लोग माल उतारते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान जैसे ही एक मजदूर ने एक बड़ा कार्टन उठाकर जमीन पर गिराया, उसमें से जोरदार विस्फोट हुआ। मजदूरों के करीब कार्टन बक्से के फटने के कारण चार मजदूर घायल हो गए। उन्हें चेहरे और पैरों में गंभीर चोटे आई हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की जान को कोई खतरा नहीं है।

पटाखों से भरे दो बैग पुलिस ने किए जब्त

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार काकीनाडा जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) बिंदु माधव ने बताया कि पार्सल में पटाखे होने के कारण यह विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा कि बालाजी ट्रांसपोर्टर्स में सुबह कर्मचारी पटाखों के पार्सल उतार रहे थे। इसी दौरान पटाखे फटने से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पटाखों से भरे दो और बैगों को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article