'हाथ में कोयता, चेहरे पर मास्क... 'गौर्या कौन है, सुर्या कौन है?' चिल्लाते हुए बदमाशों ने मचाया तांडव, पुणे में CCTV में कैद वारदात

महाराष्ट्र के पुणे में तीन युवकों ने देर रात हाथ में धारदार हथियार लेकर जमकर तांडव मचाया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

पुणे : केशवनगर, मुंढवा इलाके में तीन अज्ञात युवकों द्वारा वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने का एक CCTV फुटेज सामने आया है। पुणे के केशवनगर इलाके में 17 जुलाई की सुबह करीब 3:30 बजे यह पूरी घटना हुई, जिससे स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल बन गया। शहर में लगातार वाहन तोड़फोड़ की घटनाओं के बीच अब एक और मामला सामने आया है। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश में तोड़फोड़ की आशंका

इस घटना में एक चार पहिया वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है। मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिए जाने की आशंका है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

End of Feed