हरियाणा : नम आंखों से दी गई लांस नायक प्रदीप नैन को अंतिम विदाई, आतंकवादियों से लोहा लेते हुए थे शहीद

हरियाणा के जींद में पैरामिल्ट्री कमांडो लांस नायक प्रदीप नैन का उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। प्रदीप जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों से लोहा लेते शहीद हो गए थे।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पैरा कमांडो लांस नायक प्रदीप नैन का सोमवार को यहां उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। प्रदीप नैन के पार्थिव शरीर को तिरंगे से सजी गाड़ी में लाया गया। कुलगाम में गत छह जुलाई को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान प्रदीप शहीद हो गये थे। प्रदीप नैन के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके घर ले जाया गया था। प्रदीप को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।

तिरंगे में लिपटे प्रदीप नैन के पार्थिव शरीर को देख कर पत्नी, मां व बहन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा समेत अन्य लोगों ने अंतिम संस्कार से पहले प्रदीप नैन को पुष्पांजलि अर्पित की। स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि वे शहीद प्रदीप नैन की मां को सलाम करते हैं, जिसने ऐसे वीर सपूत को जन्म दिया।

End of Feed