मोतिहारी में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत; अस्पताल में तोड़फोड़

बिहार के मोतिहारी में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई अन्य की हालत गंभीर है। बता दें कि घटना के बाद मृतकों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की।

KEY HIGHLIGHTS
  • सेटरिंग खोलने के दौरान हादसा।
  • दम घुटने से चार लोगों की मौत।
  • तीन लोगों का चल रहा है इलाज।

बिहार के मोतिहारी से दर्दनाक खबर सामने आई है। मोतिहारी के ढाका में टॉयलेट टैंक का सेंटरिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस से चार लोगों की मौत हो गई और कई लोगों की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक, नव निर्मित टॉयलेट टैंक का सेंटरिंग खोलने का काम चल रहा था, जिस दौरान यह हादसा हो गया। घटना में चार की मौत हो गई और कई लोगों की हालत गंभीर है।

motihari

परिजनों ने किया हंगामा।

अस्पताल में जमकर तोड़-फोड़

इस दर्दनाक हादसे के बाद मरीज को लेकर परिजन जब अनुमंडलीय अस्पताल लाए तो लोगों ने आरोप लगाया कि समय रहते समुचित इलाज नहीं होने से कुछ लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़-फोड़ की और शव रखकर हंगामा किया।

End of Feed