Train Cancelled and Diverted: रविवार से इस रूट की 48 ट्रेनें कैंसिल, 11 ट्रेनों के बदले जाएंगे रूट; देखें लिस्ट

रोजा जंक्शन पर मेघा ब्लॉक के कारण रविवार को 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी। जिसके बाद 7 अगस्त तक अलग-अलग तारीख में कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा 11 ट्रेनों के रूट को बदलकर चलाया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोजा जंक्शन पर मेघा ब्लॉक के चलते ट्रेनें रद्द
  • रविवार को 8 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
  • 7 अगस्त तक अलग-अलग तारीख में ट्रेनें रद्द

Train Cancelled and Diverted: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने 48 ट्रेनों का परिचालन आने वाले कुछ दिनों के लिए रद्द किया है। साथ ही कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। दरअसल शाहजहांपुर के रोजा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग समेत कई कार्यों के बीच चल रहे मेघा ब्लॉक के कारण रविवार से ट्रेनों के कैंसिल होने का सिलसिला शुरू हो रहा है। इस वजह से पूर्वांचल और बिहार की ओर आने-जाने वाली ट्रेनें 6 अगस्त तक प्रभावित होंगी।

कांवड़ यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेनें

रविवार को 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी। जिसके बाद अलग-अलग तारीखों में 7 अगस्त तक 48 ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। वहीं 11 ट्रेनों को रूट डायवर्ट करके चलाया जाएगा। ऐसे में आप यात्रा करने से इन ट्रेनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए जरूरत पड़ने पर स्पेशल ट्रेनों का चलाया जाएगा। पहले ही चार कांवड़ स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल जारी किया जा चुका है।

End of Feed