Bihar: बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला; महिला कांस्टेबल सहित 5 पुलिसकर्मी घायल

Bihar Crime: बिहार के रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में एक महिला पुलिस कांस्टेबल सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के मामले में मुफस्सिल थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है

Bihar Crime: बिहार के रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में एक महिला पुलिस कांस्टेबल सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Police

पुलिसकर्मियों पर हमला

हमलावरों की हो रही पहचान

घटना के बाद पुलिस अब हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। बताया जाता है कि पुलिस की एक टीम मुफस्सिल थाना अंतर्गत मुरादाबाद में छापेमारी करने गई थी। इसी बीच, स्थानीय असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर ईंट, पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed