शहर

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा, दो कार की टक्कर से 5 लोगों की मौत

  • Agency by: भाषा
  • Updated Nov 15, 2023, 12:23 PM IST

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक कार के डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरे वाहन से टकरा जाने के कारण दोनों वाहनों में सवार पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

Image

कुरुक्षेत्र में दो वाहनों की टक्कर

Photo : BCCL

कुरुक्षेत्र: जिले के ठीकरी के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक कार के डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरे वाहन से टकरा जाने के कारण दोनों वाहनों में सवार पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

आवारा जानवर बना हादसे की वजह

हादसा कुरुक्षेत्र के पिहोवा उपमंडल के गांव टिकरी के पास हुआ है। हादसे में जायलो गाड़ी सामने आवारा पशु आने से को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो विपरीत दिशा में जा रही स्कॉर्पियो से जा टकराई। इससे 5 युवकों की मौके पर ही पर मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो सवार 3 लोग गम्भीर रूप से जख्मी हैं। जायलो कार में बाबा वीरेंद्र सिंह (26), बाबा गुरपेज सिंह (40), बाबा हरविंदर सिंह (38), हरमन सिंह (25), मनदीप सिंह (24) और 18 वर्षीय युवक पिहोवा से अपने डेरे दीप सिंह सलपानी कलां लौट रहे थे। जैसे वे लोग टिकरी के पास पहुंचे तो सामने से अचानक बेसहारा पशु आ गया और फिर गाड़ी दूसरी तरफ जाकर स्कॉर्पियो से भिड़ गई।

विपरीत दिशा में पहुंची गाड़ी

अधिकारी ने बताया कि यह हादसा मंगलवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठीकरी गांव के पास हुआ। उन्होंने कहा कि पिहोवा की तरफ से आ रहे कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई और फिर सड़क के दूसरी ओर विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन से भिड़ गई। इस हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक