शहर

Maharashtra: नागपुर में एल्युमीनियम संयंत्र में विस्फोट, एक किमी दूर तक दिखा धुआं; सात लोग घायल

Nagpur Explosion: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शुक्रवार को एक एल्युमीनियम संयंत्र में विस्फोट होने से सात लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उमरेड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सात लोग घायल हुए हैं। उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

नागपुर धमाका (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Nagpur Explosion: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शुक्रवार को एक एल्युमीनियम संयंत्र में विस्फोट होने से सात लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट शाम सात बजे उमरेड एमआईडीसी स्थित 'एमएमपी एल्युमीनियम इंडस्ट्रीज' में हुआ, जिसका धुआं लगभग एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया।

संयंत्र में क्या बनता है?

उमरेड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सात लोग घायल हुए हैं। उनमें से दो की हालत गंभीर है। उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संयंत्र में एल्युमिनियम फॉयल और पाउडर बनता है। उन्होंने बताया कि आग पर नियंत्रण पाने का अभियान जारी है। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ अधिकारियों ने कहा कि एल्युमीनियम पाउडर के पूरी तरह जल जाने के बाद ही इस पर काबू पाया जा सकेगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article