Odisha: अवैध खनन पर छापेमारी के दौरान तहसीलदार पर जानलेवा हमला, पुलिस ने लिया एक्शन, 10 गिरफ्तार

ओडिशा के जाजपुर जिले में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ छापेमारी के दौरान एक तहसीलदार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Tehsildar Attack Odisha: ओडिशा के जाजपुर जिले में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ छापेमारी कर रहे एक तहसीलदार-सह-कार्यकारी मजिस्ट्रेट को ट्रैक्टर से कुचलने के प्रयास में संलिप्तता के आरोप में लेकर में पुलिस ने रविवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया। यह घटना शनिवार को जिले के कोरेई इलाके में हुई थी और घायल अधिकारी की पहचान व्यासनगर के तहसीलदार प्रशांत कुमार पांडा के रूप में हुई है।

10 arrested for attacking tehsildar in Odisha (Representative Photo)

ओडिशा में तहसीलदार पर हमले के आरोप में 10 गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

10 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अवैध गतिविधि में इस्तेमाल किए गए सात ट्रैक्टर और दो जेसीबी मशीन भी जब्त की हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और ओडिशा लघु खनिज रियायत (संशोधन) नियमों के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

End of Feed