MP Accident: सड़क का गड्ढा बना जानलेवा! बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिरी बाइक, 4 युवकों की मौत

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में जर्जर पुलिया से बाइक गिरने से चार युवकों की मौत हो गई। सभी एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी रास्ते में गड्ढे के कारण संतुलन बिगड़ने से बाइक नीचे गिर गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक मोटरसाइकिल बेकाबू होकर जर्जर पुलिया से नीचे गिर गई। जिसमें बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

Accident

फाइल फोटो

सड़क पर गड्ढे के कारण बाइक गिरी नीचे

यह हादसा बीजाडांडी थाना क्षेत्र के भैंसवाही गांव के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और पौड़ी गांव से भैंसवाही की ओर जा रहे थे। रात करीब आठ बजे जब वे जर्जर पुल से गुजर रहे थे, तभी सड़क पर बने गड्ढे की वजह से उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते बाइक पुलिया से नीचे जा गिरी। इस हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि चारों ने अस्पताल नहीं पहुंच पाए और रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

End of Feed