दिल्ली के सीलमपुर में मर्डर, बाइक पर बैठे युवक को मारी गोली; कालिंदी कुंज में भी हत्या

दिल्ली के सीलमपुर में देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। डीसीपी संदीप लांबा के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

दिल्ली : सीलमपुर इलाके से बुधवार की रात एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गौतमपुरी की गली नंबर 10 के पास वसीम नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इससे पहले सुबह कालिंदी कुंज में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

Man Shot Dead in Seelampur Gautampuri Delhi

सीलमपुर में वसीम की हत्या

जानकारी के मुताबिक, आज रात करीब 8 बजे वसीम अपनी बाइक पर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा और वसीम के गले के पास गोली मार दी। गोली लगने से वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल दिल्ली के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed