Kanpur News: महाराजपुर थाने के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग, बुरी तरह झुलसा; पुलिसकर्मी भी घायल

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित महाराजपुर थाने के बाहर एक शख्स ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया। उसे जख्मी हालत में कानपुर में भर्ती कराया गया है।

कानपुर : जिले मंगलवार को अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के तुरंत बाद 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने थाने के बाहर कथित तौर पर खुद को आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने बताया कि उसे बचाने की कोशिश में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी भी झुलस गए। पुलिस के अनुसार, महेश पासी मंगलवार दोपहर महाराजपुर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और वह उसके साथ रहने को तैयार नहीं है।

Maharajpur Thana Fire Case

महाराजपुर थाने के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग (फोटो-Twitter)

अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्व) शिवा सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के तुरंत बाद महेश थाने के बाहर गया, अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाला, खुद को आग लगा ली और जलती अवस्था में थाना परिसर में वापस आ गया। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी जनार्दन सिंह, ड्यूटी अधिकारी तथा दो कांस्टेबल तुरंत उसे बचाने के लिए पहुंचे।

End of Feed