Hyderabad News: वादा तो था लाख दुखों की एक दवा का, दूर करने गए थे गंज और खुश्की, अस्पताल का बेड गले पड़ा

बालों के लिए इंसान क्या-क्या नहीं करता। ऐसे में जब हैदराबाद के एक शख्स ने ये दावा किया वो गंजे सिर पर बाल उगा सकता है तो उसके सैलून पर भीड़ लग गई। दिक्कत तो तब हुई जब सिर पर दवा लगवाने के बाद कई लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। खबर लगते ही शख्स दुकान बंद कर के भाग गया है।

Hyderabad News: भला बालों से मोह किसे नहीं होता। अच्छे-सुंदर बाल पाने की लालसा में लोग जाने कितने पापड़ बेलते हैं और कितने बेलने को तैयार होते हैं। बालों को खूबसूरत रखने की बात हो रही है और इसके लिए किए गए सारे जतनों के बाद अगर गंजेपन की समस्या होने लगे तब तो करेला के नीम चढ़ने की कहावत चरितार्थ हो आए।

hyderabad barber flee after his hair growth formula failed

गंजे सिर पर बाल उगाने का दावा फेल होने पर भागा शख्स

हालांकि, ये समस्या बेहद आम है लेकिन कुछ लोगों को अपने बाल इतने प्यारे होते हैं या यूं कहें कि समाज के झेंप के कारण वह इस स्थिति को स्वीकार नहीं पाते। उन्हें अगर कहीं से खबर मिल जाए कि फलां दुर्गम जगह पर फलां बूटी से बाल वापस आ सकते हैं, तो शायद एक बार वहां जाने की भी कोशिश कर लें।

End of Feed