शहर

Video: जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर चढ़ा शख्स, सुरक्षा घेरे में हुई बड़ी चूक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Puri News: पुरी के जगन्नाथ मंदिर के सुरक्षा को घेरो को तोड़ते हुए एक शख्स मंदिर के शिखर पर चढ़ गया और लंबे समय बाद वहां से नहीं उतरा। प्रशासन ने व्यक्ति को मंदिर के शिखर से उतारा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Image

जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर चढ़ा शख्स

Puri News: ओडिशा के पुरी में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में एक शख्स सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मंदिर के शिखर पर चढ़ गया है। इस घटना से पूरे मंदिर और आसपास के इलाकों में सनसनी मच गई है। एक अनजान व्यक्ति जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर कैसे चढ़ गया। मंदिर के शिखर पर लंबा समय व्यतीत करने के बाद ये शख्स नीचे उतरा। मौके पर मौजूद पुलिस की टीम ने शख्स को नीचे उतरते ही हिरासत में लिया और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर ये शख्स ऊपर गया क्यों था।

पुलिस ने बताया कि ये घटना बुधवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि देर शाम जब श्रद्धालु मंदिर में भगवान के दर्शन करने जाने का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक एक व्यक्ति मंदिर के शिखर पर चढ़ गया। मंदिर के शिखर पर अनजान व्यक्ति के चढ़ने से पूरे प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। बता दें कि पुरी के श्री मंदिर के आसपास सुरक्षा का एक कड़ा घेरा होता है, जिसे पार करना किसी के लिए भी मुश्किल है। लेकिन इस घेरे को तोड़ते हुए इस शख्स के मंदिर के शिखर पर चढ़ने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। प्रशासन द्वारा इस मामले की छानबीन की जा रही है। प्रशासन जानने का प्रयास कर रही है कि सुरक्षा घेरे में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। पुलिस ने बताया कि मंदिर के शिखर पर लंबा समय व्यतीत करने के बाद प्रशासन ने उसे नीचे उतारा, जिसके बाद उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है। इस शख्स ने अपने आप को छत्रपुर का निवासी बताया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और इस अनजान शख्स से पूछताछ की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article