शहर

MuzaffarNagar News: मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार एक्सीडेंट में 6 लोगों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2023, 09:46 AM IST

यूपी के मुजफ्फरनगर में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे एक में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई।

Image

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा

Photo : BCCL

मुजफ्फरनगर: जिले मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे एक कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। ट्रक से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। घटना छपार थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहा (NH-58) की बताई जा रही है। ओवर स्पीड की वजह से हादसा होना बताया जा रहा है।

दिल्‍ली हरिद्वार जा रहे थे दोस्त

ये हादसा मंगलवार तड़के करीब चार बजे के आसपास थाना छपार क्षेत्र में शाहपुर कट के पास दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि कार में सवार 6 दोस्‍त दिल्‍ली हरिद्वार जा रहे थे। ये भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। किसी तरह कार से शवों को निकाला गया। सभी मृतक दिल्ली-शाहदरा के बताए जा रहे हैं।

ट्रक में पीछे से कार

सीओ विनय गौतम ने बताया कि सियाज कार अनियंत्रित होकर मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की तरफ जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इसमें कार सवार सभी 6 युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों की शिनाख्त शिवम पुत्र योगेन्द्र त्यागी, धीरज, विशाल, पार्श पुत्र दीपक शर्मा, कुनाल पुत्र नवीन शर्मा और एक और दोस्त के रूप में हुई है। थाना छपार पुलिस ने मृतकों के स्वजन को सूचित करते हुए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article