शहर

Sunam News: कैंटर और कार एक्सीडेंट में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कटर मशीन से काटकर निकाले गए शव

पंजाब के सुनाम मेहला रोड पर बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। 2 बड़े कैंटर की चपेट में मारुति कार के आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

Image

केंटर और कार एक्सीडेंट में 6 लोगों की मौत

Photo : ANI

सुनाम: पंजाब के सुनाम में बुधवार-गुरुवार की देर रात 2 बजे 2 बड़े कैटरों की चपेट में आ जाने के कारण मारुति कार में सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। सभी कार सवार मलेरकोटला स्थित बाबा हेदर शेख की दरगाह से माथा टेक कर घर वापस जा रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि कार में फंसे सभी घायल लोगों को कटर मशीन से काटकर बाहर निकाला गया। सभी मृतकों के शव सुनाम व संगरूर के सरकारी अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

दरगाह से लौट रहे थे श्रद्धालु

हादसा संगरूर से 15 किलोमीटर दूर मेहला चौक कस्बे के पास हुआ। बाबा हेदर शेख की दरगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 2 बड़े कैंटरो की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की भी जान चली गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग सुनाम व आसपास के गांवों के रहने वाले थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि मारुति कार में सवार 6 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट में मरने वालों के नाम दीपक जिंदल, नीरज सिंगला और उनके बेटे, लक्की कुमार, विजय कुमार और दवेश जिंदल हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article