देश के खिलाफ बड़ी साजिश नाकाम, ISI-BKI मॉड्यूल का भंडाफोड़; दिल्ली-पंजाब से 11 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की ISI और बबर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े जासूसी और टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया है। देश के संवेदनशील इलाकों में सोलर सीसीटीवी कैमरों के जरिए लाइव फीड पाकिस्तान भेजी जा रही थी। 11 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ हथियार, कारतूस और जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है, जो ग्रेनेड हमलों की साजिश पर काम कर रहा था।

दिल्ली : देश की सुरक्षा को निशाना बनाकर रची जा रही एक बेहद खतरनाक साजिश का दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ा खुलासा किया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के इशारों पर चल रहे टेरर-जासूसी नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

स्पेशल सेल की टीम में किया गिरफ्तार

यहां से हो रही थी जासूसी

जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल हाईटेक तरीके से देश के संवेदनशील इलाकों की जासूसी कर रहा था। आरोपियों ने पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में कपूरथला, जालंधर, पठानकोट, पटियाला, मोगा, अंबाला, कठुआ, जम्मू-कश्मीर और अलवर में सोलर पावर्ड थर्मल सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। इन कैमरों में सिम कार्ड लगाकर लाइव फीड सीधे पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजी जा रही थी, जिससे आर्मी और डिफेंस मूवमेंट पर नजर रखी जा सके।

End of Feed