Sabarmati Blast Case: साबरमती पार्सल ब्लास्ट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, घर से मिला बम बनाने का सामान

गुजरात के अहमदाबाद में हुए साबरमती बम विस्फोट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में रूपेन बारोट को गिरफ्तार किया है। बारोट के साथ बम बनाने में मदद करने वाले रोहन रावल को भी गिरफ्तार किया गया है।

Sabarmati Blast Case: गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती इलाके में हुए बम विस्फोट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रूपेन बारोट को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, बम बनाने में मदद करने वाले रोहन रावल को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तैयार पार्सल बम, एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Sabarmati parcel blast

घटनास्थल की तस्वीर।

पार्सल में हुआ था ब्लास्ट

गुजरात हाई कोर्ट के वकील को शनिवार को संदिग्ध पार्सल भेजे जाने के बाद साबरमती इलाके में बम धमाका हुआ था। पार्सल में विस्फोट से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रूपेन बारोट और उसके साथियों ने इस ब्लास्ट को अंजाम दिया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस ब्लास्ट के पीछे आरोपी ने जानबूझकर विस्फोटक पदार्थ का उपयोग किया था।

End of Feed