महोबा: BJP विधायक ने पकड़ी सरकारी चने के बीज की कालाबाजारी, गोदाम प्रभारी को जड़े थप्पड़, कहा- अखिलेश से मिले हुए हो?

Chana Seed Black Marketing: चरखारी से बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने राजकीय कृषि बीज भंडार पर छापे मारकर सरकारी चने की बोरियां पिकअप में ले जाते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी प्रभारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ है।

Mahoba MLA Brijbhushan Rajput: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। चरखारी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक बृजभूषण राजपूत ने किसानों के लिए आए सरकारी चने के बीज की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। विधायक ने राजकीय कृषि बीज भंडार के गोदाम प्रभारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान गुस्से में आए विधायक ने आरोपी प्रभारी को थप्पड़ तक जड़ दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महोबा: BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने पकड़ी सरकारी चने के बीज की कालाबाजारी, गोदाम प्रभारी को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

महोबा: BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने पकड़ी सरकारी चने के बीज की कालाबाजारी, गोदाम प्रभारी को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

क्या है पूरा मामला?

महोबा जनपद के चरखारी क्षेत्र में किसानों के बीच मुफ्त या रियायती दरों पर वितरण के लिए सरकार की ओर से चने का बीज भेजा गया था। आरोप है कि बुधवार देर रात राजकीय कृषि बीज भंडार के गोदाम प्रभारी सोनू यादव अपने साथियों के साथ मिलकर इस बेशकीमती सरकारी बीज की करीब 100 बोरियां चुपचाप एक पिकअप वाहन में लोड करवाकर कालाबाजारी के लिए ले जा रहा था।

End of Feed