शहर

AIMIM की वायरल गर्ल की कुर्सी खतरे में आई, ठाणे की सियासत में बड़ा धमाका, 'कैसे हराया' बोलने वाली सहर शेख फंसीं!

Sahar Shaikh News: मुंब्रा के प्रभाग क्रमांक 30 से चुनी गई सहर शेख पर आरोप है कि उनके पिता युनूस इकबाल शेख ने फर्जी OBC जाति प्रमाणपत्र बनवाया। यह आरोप सिद्दीकी फरहा शबाब अहमद की ओर से लगाया गया है।

Image

AIMIM की वायरल गर्ल की कुर्सी खतरे में आई, ठाणे की सियासत में बड़ा धमाका, 'कैसे हराया' बोलने वाली सहर शेख फंसी!

Thane News: ठाणे की सियासत में बड़ा धमाका हो गया है। जहां पहले दूसरों को चैलेंज देकर 'कैसा हराया' बोलने वाली सहर शेख पार्षद की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। AIMIM की नगरसेविका सहर शेख की कुर्सी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। 'कैसा हराया' डायलॉग से देशभर में सुर्खियां बटोरने वाली सहर शेख अब खुद विवादों में घिरती नजर आ रही हैं।

क्या है मामला?

दरअसल, उनके द्वारा चुनाव के दौरान जमा किए गए जाति प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। शिकायतकर्ता सिद्दीकी फराह शबाब अहमद ने आरोप लगाया है कि दस्तावेज पूरी तरह फर्जी हैं और झूठे कागजों के जरिए सरकारी सिस्टम को गुमराह किया गया।

इतना ही नहीं। आरोप है कि एक नहीं, बल्कि चार-चार सरकारी विभागों को गलत जानकारी दी गई। ठाणे तहसीलदार के सामने इस मामले में अब तक तीन बार सुनवाई हो चुकी है। अब बड़ा एक्शन लेते हुए तहसीलदार ने सहर यूनिस शेख के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दे दिया है।

सहर पर क्या आरोप?

मुंब्रा के प्रभाग क्रमांक 30 से चुनी गई सहर शेख पर आरोप है कि उनके पिता युनूस इकबाल शेख ने फर्जी OBC जाति प्रमाणपत्र बनवाया। यह आरोप सिद्दीकी फरहा शबाब अहमद की ओर से लगाया गया है। बताया जा रहा है कि सहर शेख ने मुंबई शहर जिला अधिकारी कार्यालय से जाति प्रमाणपत्र प्राप्त किया था, लेकिन आरोप है कि इस प्रक्रिया में सरकारी अधिकारियों को गुमराह किया गया।

सरकारी जांच में सामने आया कि जाति प्रमाणपत्र निर्धारित सरकारी प्रारूप के अनुरूप नहीं पाया गया। शैक्षणिक दस्तावेजों (स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट आदि) में नाम, जन्मस्थान और विवरण में अंतर मिला है। परिवार का मूल निवास उत्तर प्रदेश (गाजियाबाद) बताया गया, जबकि महाराष्ट्र से OBC प्रमाणपत्र लिया गया।

गलत जानकारी देकर प्रमाणपत्र प्राप्त करने और उसका चुनाव में उपयोग करने की बात सामने आई है। अब अजित गुट NCP की तरफ से सहर शेख का जाति प्रमाणपत्र रद्द करने की सिफारिश की गई है। यदि AIMIM नगरसेविका सहर शेख पर आरोप साबित होते हैं, तो उनका नगरसेविका पद रद्द हो सकता है और आगे कानूनी कार्रवाई भी संभव है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article