Maharashtra News: 'खाकी स्वैग' ट्रेंड पर गिरी गाज! अब पुलिसकर्मी वर्दी में नहीं बना सकेंगे रील्स और वीडियो

महाराष्ट्र पुलिस ने 51,000 जवानों को यूनिफॉर्म में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील, व्लॉग और वीडियो पोस्ट डालने पर रोक लगा दी है। आदेश के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। इस फैसले के साथ ही अब “खाकी स्वैग” ट्रेंड पर भी ब्रेक लग गया है।

Maharashtra News: महाराष्ट्र पुलिस में सोशल मीडिया को लेकर सख्त फैसला लिया गया है। अब पुलिसकर्मी यूनिफॉर्म में रील या किसी भी अन्य तरह का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं कर सकेंगे। विभाग ने इसे सुक्षा और प्राइवेसी से जुड़ा मामला बताया है। इस फैसले के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Mumbai Police

सांकेतिक फोटो

महाराष्ट्र पुलिस फोर्स के लगभग 51,000 जवानों को यूनिफॉर्म में रील, मिनी-व्लॉग या किसी भी तरह के सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट करने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया है। स्पेशल ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर दत्तात्रेय कांबले ने एक सर्कुलर जारी कर यह निर्देश दिया है। सर्कुलर में साफ तौर पर कहा गया है कि सोशल मीडिया पर यूनिफॉर्म में बनाए गए वीडियो में अक्सर अनजाने में ऑफिस परिसर, सरकारी गाड़ियां, सुरक्षा उपकरण, ड्यूटी से जुड़ी चीजें और संवेदनशील स्थान नजर आ जाते हैं, जिससे प्राइवेसी और ऑपरेशनल सिक्योरिटी (Operational Security) को खतरा हो सकता है।

End of Feed