56 लाख किसानों के 2 लाख रुपये तक के लोन होंगे माफ, फडणवीस सरकार ने कर्जमाफी योजना को दी मंजूरी; मानसून से पहले राहत

Devendra Fadnavis Cabinet Decision: कर्जमाफी से महाराष्ट्र के लगभग 56 लाख किसान परिवारों को सीधा और बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे वे मानसून के सीजन में बिना किसी मानसिक और आर्थिक बोझ के खेती कर सकेंगे।

Maharashtra Farmer Loan Waiver Scheme 2026: महाराष्ट्र के किसान परिवारों के लिए एक बेहद खुश करने वाली खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की अहम बैठक में 'किसान कर्जमाफी योजना' को हरी झंडी दे दी गई है। फडणवीस सरकार ने सत्ता में आने से पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र में जनता से जो सबसे प्रमुख और बड़ा वादा किया था, उसे पूरा करने की दिशा में यह अब तक का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

56 लाख किसानों के 2 लाख रुपये तक के लोन होंगे माफ, फडणवीस सरकार ने कर्जमाफी योजना को दी मंजूरी; मानसून से पहले राहत

56 लाख किसानों के 2 लाख रुपये तक के लोन होंगे माफ, फडणवीस सरकार ने कर्जमाफी योजना को दी मंजूरी; मानसून से पहले राहत

36,585 करोड़ रुपये का कर्ज होगा माफ

महाराष्ट्र कैबिनेट ने 2 लाख रुपये तक की कृषि ऋण माफी को मंजूरी दी है। इससे 56 लाख किसानों को लाभ होने की बात कही जा रही है। खबर के मुताबिक, राज्य सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति को संबल देने के लिए 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण (फार्म लोन) को पूरी तरह माफ करने का ऐतिहासिक फैसला किया है। इस महा-योजना के तहत राज्य के करीब 65 लाख से अधिक कृषि ऋण खातों का कुल 36,585 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जाएगा। सरकार के इस बड़े कदम से महाराष्ट्र के लगभग 56 लाख किसान परिवारों को सीधा और बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे वे मानसून के सीजन में बिना किसी मानसिक और आर्थिक बोझ के खेती कर सकेंगे।

End of Feed