Prayagraj News: मकर संक्रांति पर आस्था की डुबकी लगाने संगम तट पहुंचे श्रद्धालु, माघ मेले की आज से शुरुआत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2024, 09:02 AM IST

Prayagraj News: मकर संक्रांति के दिन से माघ मेले का आयोजन प्रयागराज के संगम तट पर किया जाता है। आज माघ के पहले स्नान करने लाखों श्रद्धालु संगम तट पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई।

Prayagraj News: प्रयागराज के संगम तट पर मकर संक्रांति के पर्व से माघ मेले की शुरुआत हो चुकी है। आज माघ मेले का पहले स्नान है। माघ मेला और मकर संक्रांति के पर्व के चलते संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। शहर में कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों को संगम तट स्नान करते हुए देखा जा रहा है। मकर संक्रांति के ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने लाखों श्रद्धालु प्रयागराज संगम तट पर पहुंचे है। आज के दिन से आने वाले 2 माह तक संगम तट पर इसी प्रकार की भीड़ देखी जाएगी। माघ मेले का आयोजन 2 महीने के लिए किया जा रहा है, इसका समापन 8 मार्च को शिवरात्रि के दिन अंतिम स्नान के साथ होगा। बता दें कि माघ मेले में 6 स्नान के मुहूर्त है। यहां हर साल लोग माघ मेले के दौरान आस्था की डुबकी लगाने आते हैं।

Magh Mela 2024 Begins in Prayagraj Devotees reach Sangam Ghat to take a dip on Makar Sankranti

प्रयागराज संगम तट पर माघ मेले की शुरुआत

मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं।

आज से ही मांगलिक कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है। श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में स्नान कर तिल और गुड़ का दान कर रहे हैं। माना जाता है मकर संक्रांती या माघ के मेले के दौरान स्नान करने और धार्मिक कार्यक्रम करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और सारे पाप भी धुल जाते हैं। इस दौरान देश-विदेश से भी कई लोग माघ मेले में हिस्सा लेने आते हैं और पर्व को मनाते हुए संगम तट पर डुबकी लगाते हैं। 25 जनवरी, 9 फरवरी, 14 फरवरी, 24 फरवरी और 8 मार्च को होगा अगले स्नान का आयोजन किया जाएगा।

End of Feed