LIVE
अयोध्या राम मंदिर,16 जनवरी 2024 Highlight: अयोध्या में भोग के लिए आगरा से आया 56 किस्म का प्रसिद्ध पेठा, 'रामलला' के आगे मूर्तिकार योगीराज ने आंखों की चोट को किया नजरअंदाज
अयोध्या राम मंदिर,16 जनवरी 2024 Highlight: अयोध्या में भोग के लिए आगरा से आया 56 किस्म का प्रसिद्ध पेठा, 'रामलला' के आगे मूर्तिकार योगीराज ने आंखों की चोट को किया नजरअंदाज
Check- Ayodhya Ram Mandir Hindi Latest News Updates Here..
JAN 16, 2024 18:59 IST
अयोध्या में भोग के लिए आगरा से आया 56 किस्म का प्रसिद्ध पेठा
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सिलसिले में आगरा के एक प्रसिद्ध पेठा प्रतिष्ठान की ओर से श्री रामलला के भोग के लिए 56 किस्म का 560 किलोग्राम पेठा मंगलवार को यहां भेजा गया।
JAN 16, 2024 18:52 IST
'रामलला' के आगे मूर्तिकार योगीराज ने नहीं देखी आंखों की चोट, रातों की नींद
अयोध्या के राम मंदिर में मूर्तिकार अरुण योगीराज की तराशी हुई 'रामलला' की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। मूर्तिकार योगीराज ने इस मूर्ति को दिव्य और आलौकिक स्वरूप प्रदान करने के लिए दिन रात एक कर दिया था। उन्होंने न आंख पर लगी चोट की परवाह की और न ही नींद की।
JAN 16, 2024 17:40 IST
अवध यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने हनुमानगढ़ी में बनाई रंगोली
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अवध विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स में भी उत्साह देखने को मिला। यहां के छात्रों ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले हनुमानगढ़ी में रंगोली बनाई।
JAN 16, 2024 17:32 IST
Ayodhya Ram Mandir: गर्भगृह में स्थापित होगी रामलला की वर्तमान प्रतिमा
भगवान राम की वर्तमान मूर्ति को राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। यहीं पर रामलला की नई प्रतिमा भी स्थापित होगी। 70 सालों से वर्तमान प्रतिमा की पूजा-अर्चना की जा रही है, जो 22 जनवरी के बाद भी ऐसे ही जारी रहेगी।
JAN 16, 2024 16:53 IST
Ram Mandir Pran Pratistha: 21 जनवरी तक चलेगा अनुष्ठान
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आज से शुरू हुआ अनुष्ठान 21 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान 18 जनवरी को रामलला की प्रतिमा को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।
JAN 16, 2024 16:21 IST
विवेक सृष्टि आश्रम में हो रहा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हो चुका है। इस अनुष्ठान को विवेक सृष्टि आश्रम में आयोजित किया जा रहा है। इस अनुष्ठान में काशी के विद्वान पूजा सामग्री के साथ शामिल हुए हैं, इसमें शामिल होने से पहले इन विद्वानों ने सरयू नदी में स्नान किया है। इसमें यजमान डॉ. अनिल मिश्रा और रामलला की प्रतिमा बनाने वाले अरुण योगीराज भी आए।
JAN 16, 2024 15:26 IST
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चलाया #ShriRamHomecoming हैशटैग
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले #SHriRamHomecoming नाम से हैशटैग सोशल मीडिया पर चल रहा है। इसे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चलाया है और कहा गया है कि इसमें एक वीडियो के माध्यम से इस ऐतिहासिक घटना के बारे में अपने विचार और भावनाएं व्यक्त करें।
JAN 16, 2024 15:22 IST
Ayodhya Ram Mandir: इस दिन नहीं होंगे रामलला के दर्शन
अयोध्या में श्रद्धालुओं को 20 और 21 जनवरी को रामलला के दर्शन नहीं होंगे। नए विग्रह के दर्शन 23 जनवरी से आमजनों के लिए खुल जाएंगे।
JAN 16, 2024 14:11 IST
Ayodhya Ram Mandir: भोपाल से आई हवन सामग्री और 300 कुंतल लकड़ियां
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए भोपाल से हवन सामग्री आई है। इसके अलावा भोपाल से लकड़ियां भी आई हैं, यहां से कुल 300 कुंतल लकड़ियां आई हैं।
JAN 16, 2024 13:10 IST
Ram Mandir Pran Pratistha: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया का हुआ भव्य स्वागत
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अभी से मेहमानों का आगमन शुरू हो गया। रामायण सीरियल में राम और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया भी अयोध्या आ चुके हैं। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। अरुण गोविल को देख लोगों ने उन्हें प्रणाम किया और कुछ लोगों ने उनके पैर भी छुए।
JAN 16, 2024 13:05 IST
Ayodhya Airport: ग्वालियर से अयोध्या के लिए आज से फ्लाइट शुरू
आज ग्वालियर से अयोध्या के लिए फ्लाइट शुरू हो रही है। एयर इंडिया की फ्लाइट दोपहर 3 बजे उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट दिल्ली से होते हुए जाएगी और 3 घंटे में ग्वालियर से अयोध्या का सफर तय करेगी। इस फ्लाइट का शुभारंभ नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअली करेंगे।
JAN 16, 2024 11:54 IST
JAN 16, 2024 11:42 IST
Ayodhya Ram Mandir: 18 जनवरी को गर्भगृह में स्थापित होगी रामलला की प्रतिमा
अयोध्या के राम मंदिर में 18 जनवरी को रामलला की प्रतिमा गर्भगृम में स्थापित की जाएगी। हालांकि स्थापना की प्रक्रिया अनुष्ठान के रूप में 22 जनवरी तक चलती रहेगी।
JAN 16, 2024 10:53 IST
Ayodhya Ram Mandir: मंदिर में लगे 11 सोने के गेट
अयोध्या के राम मंदिर में 11 सोने के गेट लगाए जा चुके हैं। मंदिर में 14 गोल्ड प्लेटेड गेट लगाए जाने हैं, बाकी के 3 गेट भी जल्द ही लगा दिए जाएंगे। मंदिर का मुख्य द्वार भी लग चुका है। इसके अलावा सिंहद्वार पर चार पल्ले का गेट लगाया गया है। इन सभी गेटो पर सोने की परत चढ़ी हुई है।
JAN 16, 2024 10:49 IST
Ram mandir Pran Pratistha: समारोह में 150 विद्वान लेंगे भाग
वैदिक पुजारी सुनील लक्ष्मीकांत दीक्षित के अनुसार राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 150 विद्वान भाग लेंगे। आज से प्रार्थना प्रारंभ होगी और 22 जनवरी की शाम तक यह जारी रहेगी। आज प्राश्चित प्रार्थना, विष्णु पूजा और गोदान किया जाएगा।
JAN 16, 2024 10:45 IST
Ram Mandir Oran Pratistha: आज से शुरू होगा कार्यक्रम और पूजा विधि
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन है, इसके लिए आज से कार्यक्रम और पूजन विधि शुरू होगी। आज दोपहर डेढ़ बजे अनुष्ठान शुरू होगा, जिसे यजमान डॉ. अनिल मिश्र के दशविधि स्नान से आरंभ किया जाएगा।
JAN 16, 2024 10:29 IST
Ayodhya Ram Mandir Live: अयोध्या में बना मॉडर्न मीडिया सेंटर
अयोध्या में मॉडर्न मीडिया सेटंर का निर्माण किया जा रहा है। इस सेटंर में सभी तरह की मीडिया होगी। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से 7 दिन तक के लिए ये मीडिया सेंटर खुला रहेगा। बता दें कि इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए 40 कैमरा लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से 4k वीडियों शूट की जाएगी। मॉडर्न मीडिया सेंटर के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
JAN 16, 2024 09:46 IST
Ram Mandir News Live: आम जनता के लिए कब खुलेगा राम मंदिर
राम मंदिर के दर्शन के लिए आम जनता बहुत लालायित है। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को पूरा होने के बाद आम जनता के लिए राम मंदिर 23 जनवरी को खोला जाएगा। इसके बाद भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
JAN 16, 2024 09:28 IST
Ayodhya Ram Mandir: जमीन की कीमतों में आया उछाल
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही जमीन की कीमते आसमान छूने लगी है। यहां जमीन की कीमतों में 3 से 4 गुना तक का इजाफा हुआ है। अयोध्या में जमीन की कीमते राम मंदिर की नजदीकी के हिसाब से तय हो रही है।
JAN 16, 2024 09:09 IST
Ram Mandir News Live: गर्भगृह में विराजमान होगी 200 किलो की मूर्ति
अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई रामलला की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई मूर्ति का वजन 200 किलोग्राम है।
