शहर

मध्यप्रदेश: बेटे ने THAR से 5 को कुचला, पिता BJP विधायक ने उल्टा दे डाली चुनौती, कहा- रोककर दिखाओ

BJP Mla Pritam Lodhi News: पिछोर विधायक के छोटे पुत्र दिनेश लोधी ने बीते 16 अप्रैल को अपनी थार गाड़ी से 5 लोगों को टक्कर मार दी थी। घटना की सूचना मिलते ही प्रीतम लोधी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया था कि मेरा बेटा या परिवार से पहले जनता सर्वोपरी है।

Image

मध्यप्रदेश: बेटे ने THAR से 5 को कुचला, पिता BJP विधायक ने उल्टा दे डाली चुनौती, कहा- रोककर दिखाओ

Shivpuri Thar Accident: मध्यप्रदेश के शिवपुरी के पिछोर से BJP विधायक प्रीतम लोधी के बेटे का थार से 5 लोगों को टक्कर मारने के बाद अब विधायक पिता प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। इसमें वे (IPS) SDOP करेरा आयुष जाखड़ को खुली चुनौती देते हुए कई सवाल भी कर रहे हैं। वे जाखड़ से कहते हैं कि करेरा क्या तुम्हारे डैडी का है? इतना ही नहीं, विधायक ने कहा कि मेरा बेटा दिनेश करेरा भी आएगा, तथा चुनाव भी लड़ेगा।

गौरतलब है कि पिछोर विधायक के छोटे पुत्र दिनेश लोधी ने बीते 16 अप्रैल को अपनी थार गाड़ी से 5 लोगों को टक्कर मार दी थी। घटना की सूचना मिलते ही प्रीतम लोधी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया था कि मेरा बेटा या परिवार से पहले जनता सर्वोपरी है। घटना के दो दिन बाद जब करेरा एसडीओपी के सामने दिनेश की पूछताछ के लिए पेशी हुई तो ऐसा बताया जा रहा है कि आयुष जाखड़ ने दिनेश को चेतावनी दी कि अब करेरा में दिख मत जाना।

क्या IPS ने दी चेतावनी?

IPS की इस लाइन ने प्रीतम लोधी गुस्से में हो गए और उन्होंने अधिकारी को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि करेरा तुम्हारे डैडी का नहीं है, मेरा बेटा दिनेश करेरा जाएगा और वहां से चुनाव भी लड़ेगा। उनका तो यहां तक कहना है कि मेरे बेटे से मामूली एक्सीडेंट हो गया, तो उसे इतना हाइलाइट कर दिया गया, तथा पुलिस अपना यह रूप दिखा रही है। वहीं SDOP (IPS) आयुष जाखड़ ने फोन पर दी जानकारी में बताया है कि उन्होंने इस तरह की कोई बात नहीं बोली है।

मप्र के जबलपुर में हत्या के आरोपी ने की जेल में आत्महत्या

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में सोमवार सुबह हत्या के एक आरोपी ने जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय कारागार में सुबह करीब आठ बजे हुई जहां विचाराधीन कैदी गुड्डू (60) उर्फ राजा विश्वकर्मा ने नाश्ता करने के बाद कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ने पीटीआई को बताया कि उसने जेल के एक वार्ड के स्नानघर में कथित तौर पर तौलिये से फंदा लगा लिया।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार