Ayodhya Ram Mandir : अब आपको अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में रामलला के साथ सोने की रामायण के भी दर्शन होंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस सुब्रमण्यम लक्ष्मी नारायण और उनकी पत्नी सरस्वती ने राम मंदिर ट्रस्ट को सोने की रामायण भेंट की है। मंदिर ट्रस्ट ने नवरात्रि के प्रथम दिन गर्भगृह में रामलाल की मूर्ति से 15 फीट दूरी पर एक पत्थर पर यह रामायण स्थापित की है। इस रामायण का प्रत्येक पृष्ठ तांबे से बना है, जिस पर रामचरितमानस के श्लोक अंकित हैं। 10902 छंदों वाले रामायण के प्रत्येक पृष्ठ पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी हुई है।
राम मंदिर में सोने की रामायण के होंगे दर्शन
ये भी पढ़ें - कैसे होती 'रामलला' की आरती, आज जानिए सबकुछ
5 करोड़ की लागत
दरअसल, पूर्व आईपीएस सुब्रमण्यम लक्ष्मी नारायण ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही अपनी जीवन भर की कमाई रामलला को अर्पित करने का ऐलान किया था। अब उन्होंने 5 करोड़ की लागत से इस अनोखी रामायण को तैयार करवाया। यह अनोखी रामायण लगभग 500 पृष्ठ की है, जिसे 151 किलोग्राम तांबे और 4 किलोग्राम सोने तैयार किया गया है। प्रत्येक पृष्ठ पर 300 ग्राम तांबे का प्रयोग का प्रयोग किया गया है। सोने और तांबे धातु से बनी रामायण का वजन 1.5 क्विंटल के करीब है। यह रामायण भक्तों के लिए सार्वजनिक तौर पर मंदिर में दर्शन के लिए रखी गई है।
चेन्नई के स्वर्णकार ने तैयार की रामायण
मंदिर ट्रस्ट के हवाले से इस रामायण को चेन्नई के प्रसिद्ध वुममिडी बंगारू ज्वेलर्स ने तैयार किया है। इस रामायण में अंकित श्लोक 14 गुणे 12 इंच आकार के हैं। मंदिर निर्माण की शुरुआत से लेकर अभी तक मंदिर ट्रस्ट को भारी संख्या में दान मिल रहा है। देश-विदेश में बैठे भक्त इच्छानुसार प्रभु राम के लिए उपहार भेंट कर रहे हैं।
