मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर मोहन यादव सरकार का बड़ा कदम, सुप्रीम कोर्ट में SLP दाखिल कर तेज की कानूनी लड़ाई

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत OBC आरक्षण को लेकर सियासी और कानूनी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओबीसी महासभा के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर वर्ग के हितों की रक्षा का भरोसा दिया।

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर राज्य सरकार ने कानूनी मोर्चे पर अगला कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आरक्षण के मुद्दे का न्यायसंगत एवं संवैधानिक समाधान निकालने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) दायर कर दी गई है।

Madhya Pradesh OBC Reservation

ओबीसी महासभा के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से की सीएम यादव ने मुलाकात

ओबीसी अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करने की मांग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में ओबीसी महासभा के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने मध्य प्रदेश में ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण से जुड़े मामले में उच्च न्यायालय के 9 अक्टूबर 2026 के फैसले के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अद्यतन आंकड़ों के आधार पर संवैधानिक समाधान निकालने और ओबीसी अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करने की मांग की गई।

End of Feed