शहर

Madhepura News: DM की कार हुई बेकाबू, 4 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 21, 2023, 12:03 PM IST

बिहार के मधेपुरा में डीएम की कार ने चार लोगों को रौंद दिया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। आक्रोशित लोगों ने एनएच जाम कर हंगामा शुरू कर दिया है।

Image

मधेपुरा डीएम की कार से एक्सीडेंट

Photo : Times Now Digital

मधेपुरा: बिहार से बड़ी खबर आ रही है। यहां मंगलवार सुबह को फुलपरास थाना क्षेत्र में दरभंगा से मधेपुरा की ओर जा रही डीएम की गाड़ी ने फुलपरास पुरवारी टोला के पास एक महिला और उसकी बच्ची को कुचल दिया। इसके बाद एनएच 57 किनारे काम कर रहे दो मजदूरों को भी कुचल दिया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। गाड़ी छोड़कर डीएम का चालक फरार हो गया है।

फुलपरास पुरवारी टोला के पास हुआ हादसा

हादसा सुबह 8.30 बजे एनएच 57 पर फुलपरास थाना क्षेत्र में दरभंगा से मधेपुरा की ओर जा रही डीएम की गाड़ी की कार से हुआ। बताया जा रहा है कि फुलपरास पुरवारी टोला के पास एक महिला और उसकी बच्ची को कुचलने के बाद गाड़ी ने एनएच किनारे काम कर रहे दो मजदूरों को भी कुचल दिया, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई।

डीएम विजय प्रकाश मीणा की गाड़ी से एक्सीडेंट

इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ जुटने से पहले डीएम और उनका चालक घटना स्थल से फरार हो गया। गाड़ी फिलहाल वहीं खड़ी है। बता दें कि मधेपुरा के डीएम वर्तमान में विजय प्रकाश मीणा हैं। डीएम विजय प्रकाश मीणा की मधेपुरा में डीएम के तौर पर पहली पोस्टिंग है। वे राजस्थान के रहने वाले हैं।

इनकी हुई मौत

हादसे में मारे गए लोगों के नाम गुड़िया देवी (28) पति रंजीत साह और उसकी 7 साल की बच्ची है। दोनों घायल मजदूरों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक है। दोनों मजदूर जयपुर राजस्थान के रहने वाले हैं।

गाड़ी में मौजूद थे DM-चश्मदीद

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डीएम की गाड़ी में डीएम, चालक, एक बॉडीगार्ड और एक लड़की थी। घटना के बाद कोई बाइक वहां आयी और उन्हें लेकर चली गई। मौके पर ही दोनों मां-बच्ची की मौत हो गई थी। करीब 8 बजे सुबह यह घटना हुई। लोगों का कहना है कि डीएम की गाड़ी ने पहले डिवाइडर की ओर सड़क पर रंगाई का काम कर रहे मजदूरों को चपेट में लिया, उसके बाद सड़क किनारे रेलिंग की ओर गाड़ी ने महिला और उसकी बच्ची को चपेट में ले लिया। मधेपुरा डीएम की गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article