'मावां-धीयां सत्कार योजना' में लुधियाना टॉप, 7.4 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन; जानें अपने जिले का हाल

पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना' के तहत लुधियाना जिले में सबसे अधिक लाभार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। अधिकारियों ने आवेदनों के वेरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया, जिससे लाभार्थियों की संख्या बढ़ी है।

चंडीगढ़ : भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना' के तहत लुधियाना सबसे अधिक लाभार्थियों वाला जिला बनकर उभरा है। इस योजना के तहत जिले में 7.4 लाख लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। लुधियाना के बाद पटियाला में 5.3 लाख, अमृतसर में 4.9 लाख, जालंधर में 4.8 लाख, गुरदासपुर में 4.4 लाख और होशियारपुर में 4.2 लाख लाभार्थी योजना से जुड़े हैं। राज्य में सबसे कम रजिस्ट्रेशन मालेरकोटला ज़िले में दर्ज किया गया है, जहां 1.3 लाख लाभार्थी योजना से जुड़े हैं। पूरे पंजाब में 14 जुलाई 2026 तक कुल 68.9 लाख लाभार्थियों का इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है।

Punjab Mawan Dhiyan Satkar Yojana

सीएम भगवंत मान (फोटो-@BhagwantMann)

पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, जालंधर, गुरदासपुर और होशियारपुर जैसे ज़िलों में अधिक रजिस्ट्रेशन के पीछे कई कारण हैं, जिनमें अधिक आबादी, मज़बूत प्रशासनिक नेटवर्क और कल्याणकारी योजनाओं के प्रति अधिक जागरूकता शामिल हैं। उन्होंने कहा, “योजना की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूरी सरकारी मशीनरी मिलकर काम कर रही है।

End of Feed