अयोध्या व वाराणसी में 4 स्पेशलाइज्ड इलेक्ट्रिक बोट्स का जल्द संचालन कराएगी योगी सरकार

अयोध्या में एसी युक्त 50 सीटिंग कैपेसिटी वाली एक बोट तथा 30 सीटिंग कैपेसिटी वाली 2 बोट्स का सरयू नदी में नयाघाट से संचालन होगा। वहीं दूसरी ओर, वाराणसी में गंगा नदी में एसी युक्त 50 सीटर इलेक्ट्रिक बोट को रविदास घाट पर जल्द ही पर्यटकों की सेवा के लिए परियोजना के अंतर्गत उपलब्ध कराया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दोनों शहरों में इलेक्ट्रिक बेस्ड एडवेंचर वॉटर एक्टिविटीज को बढ़ावा देने पर फोकस
  • अयोध्या में एसी युक्त 3 बोट्स का नयाघाट से होगा संचालन
  • वाराणसी में एसी युक्त बोट को जल्द ही रविदास घाट पर कराया जाएगा उपलब्ध

उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संकल्पबद्ध योगी सरकार रामनगरी अयोध्या और बाबा विश्वनाथ की धरती वाराणसी में इलेक्ट्रिक बेस्ड एडवेंचर वॉटर एक्टिविटीज व बोट राइड फैसिलिटी को बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। सीएम योगी के विजन अनुसार दोनों ही शहरों में वॉटरवे फैसिलिटीज को बढ़ाने के लिए बड़ी कार्ययोजना का निर्माण किया गया था जिसे कई हिस्सों को पहले ही इन दोनों शहरों में लागू किया जा चुका है। अब इसी प्रक्रिया में एक नया अध्याय जोड़ते हुए अयोध्या व वाराणसी में 4 स्पेशलाइज्ड इलेक्ट्रिक बोट्स के संचालन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने पर फोकस किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत, अयोध्या में एसी युक्त 50 सीटिंग कैपेसिटी वाली एक बोट तथा 30 सीटिंग कैपेसिटी वाली 2 बोट्स का सरयू नदी में नयाघाट से संचालन होगा। वहीं दूसरी ओर, वाराणसी में गंगा नदी में एसी युक्त 50 सीटर इलेक्ट्रिक बोट को रविदास घाट पर जल्द ही पर्यटकों की सेवा के लिए परियोजना के अंतर्गत उपलब्ध कराया जाएगा।

ayodhya boat

अयोध्या में स्पेशलाइज्ड इलेक्ट्रिक बोट्स का जल्द संचालन कराएगी योगी सरकार

End of Feed