लखनऊ

दोस्ती, प्यार और धोखा... बुलंदशहर में हनीट्रैप गैंग का खुलासा; झूठे मामले में फंसा कर करता था वसूली

यूपी के बुलंदशहर में पुलिस ने हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से वसूली करने वाले गैंग के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर पैसे की वसूली करते थे।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने एक हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कुछ छह लोगों गिरफ्तार किया है। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। ये शातिर गिरोह अपनी महिला साथी पूनम उर्फ प्रीति के जरिए लोगों से संपर्क करता था और उनके मोबाइल फोन कर उन्हें आने प्रेम जाल में फंसाता था।

लोगों को बुलाकर करता था मारपीट

इसके बाद अपने जगह पर बुलाकर लोगो के साथ अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करते थे। फिर उन्हें बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम वसूला करते थे और साथ ही रकम वसूल कर एक स्टाम्प भी बनवा लिया करते थे, जिसमें पीड़ित से ये लिखवाता था कि हमारा आपस मे रुपये का लेन देन है, ताकि इनके द्वारा की जा रही ब्लैकमेलिंग साबित न हो सके।

पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार

पुलिस के सभी शातिरों सोनू ठाकुर, अजीत फौजी, जितेन्द्र, आकाश, सोनू व पूनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार शातिरों के कब्जे से करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद, 05 मोबाइल फोन, चेक और स्टाम्प भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए हनीट्रैप गिरोह के सदस्यों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इस गिरोह के अन्य सदस्य शेष है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!