Lucknow News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों की अब ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जाएगी। 20 नवंबर से यह व्यवस्था लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, उन्नाव व श्रावस्ती में की जाएगी।
शिक्षकों को दर्ज करानी होगी दो बार उपस्थिति
अगले महीने से सभी जिलों में इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। बता दें अभी मैनुअल रजिस्टर पर ही छात्र, शिक्षक व कर्मचारी की उपस्थिति ली जाती है। ऐसे में वह इसे मनमाने ढंग से लगाते हैं। शिक्षकों को अपनी उपस्थिति प्रतिदिन दो बार दर्ज करानी होगी।
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद की ओर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस व्यवस्था को सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलाजी यानी टैबलेट पर चेहरा दिखाकर छात्रों व शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज होगी।
