एक्शन में सीएम योगी: हलाल सर्टिफिकेशन हुआ 'हराम', सरकार ने लगाया प्रतिबंध

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2023, 08:13 PM IST

Halal Certification Case: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार हलाल सर्टिफिकेशन को लेकर बड़ा फैसला किया है। हलाल सर्टिफिकेशन से जुड़े उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हजरतगंज कोतवाली में दर्ज हुआ हलाल सर्टिफिकेशन देकर उत्पाद बेचने वाली कंपनियों पर केस दर्ज हुआ है। आपको पूरा माजरा समझाते हैं।

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शनिवार को बड़ा आदेश जारी किया है। सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा में हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य उत्पादों के निर्माण,भंडारण,वितरण एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। बता दें, यह आदेश शैलेंद्र शर्मा की शिकायत पर हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज के बाद आया है।

CM Yogi in Action

हलाल सर्टिफिकेशन होगा 'हराम', यूपी में लग सकता है प्रतिबंध।

इन उत्पादों की बिक्री पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध

End of Feed