लखनऊ

Lucknow News: बिजली कर्मचारियों-पेंशन भोगियों के लिए खुशखबरी, कॉर्पोरेशन ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, चेक करें बैंक खाता

यूपी पावर कॉर्पोरेशन ने सभी नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते या डीए और पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को मिलने वाली महंगाई राहत यानी डीआर में चार प्रतिशत बढ़ोतरी का आदेश दिया है।

Image

बिजली कर्मचारियों को तोहफा

Photo : BCCL

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन और उसकी सहायक वितरण कंपनियों के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी भरी खबर सामने आई है। कॉर्पोरेशन ने सभी नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते या डीए और पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को मिलने वाली महंगाई राहत यानी डीआर में चार प्रतिशत बढ़ोतरी का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद सभी संबंधित कर्मियों के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिल रही है।

35 हजार कर्मचारियों को सीधा लाभ

इसका बढ़ोतरी का लाभ प्रदेश के एक लाख 35 हजार कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधे तौर पर मिलेगा, जो उन्हें इस साल एक जुलाई से देय होगा। पावर कारपोरेशन में नियमित कर्मचारियों और अधिकारियों की संख्या करीब 35 हजार है। इन्हें अभी तक मूल वेतन का 42 फीसदी दिवाली से पहले ही डीए में बढ़ोत्तरी की जानकारी शेयर की गई थी। बताया गया था कि यूपी के सभी राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित)/ कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को सात हजार रुपए तक का बोनस भी दिया जाएगा।

ऐलान के मुताबिक, राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, यूजीसी कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और पेंशनरों को मूल वेतन के 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता (डीए) दिया जाएगा।

इनको मिलेगा लाभ

राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित)/ कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (सात हजार रुपए तक) बोनस भी मिलेगा। सरकार ने इसकी मंजूरी भी दी थी। बढ़ोत्तरी लागू होने के बाद राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है। इससे राज्य सरकार के करीब 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ हुआ है। अब उनके हाथ में पहले से ज्यादा वेतन और पेंशन आएगी।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article