कुपोषण के खिलाफ योगी सरकार की जंग, यूपी में 2.15 करोड़ को मिला पोषण का साथ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 2.15 करोड़ से अधिक लोगों का जीवन बेहतर हुआ है। वहीं गर्भवती और धात्री महिलाओं को विशेष पोषण सहायता और चिकित्सा की सुविधा भी दे रही है। योगी सरकार यूपी के सभी जिलों में कुपोषण के प्रति जागरुकता अभियान भी चला रही है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कुपोषण के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाते हुए 2.15 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को नई दिशा दी है। स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए प्रदेश के सभी 75 जिलों में समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) की 897 परियोजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा गया है, जिसके तहत छह साल तक के 1.82 करोड़ कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बनाया गया है।

malnutrition

सांकेतिक फोटो

उत्तर प्रदेश में कुपोषण की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक करोड़ों बच्चों, महिलाओं और किशोरियों को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं के शत-प्रतिशत अनुपालन के स्पष्ट निर्देश दिए हैं, जिससे आमजन का स्वास्थ्य और पोषण स्तर बेहतर हो सके।

End of Feed