योगी सरकार का फैसला, सामूहिक विवाह योजना में कन्या को दिया जाएगा सिंदूरदानी

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक फैसले के तहत सामूहिक विवाह योजना में कन्या को उपहार में सिंदूरदानी भी देने का निर्णय लिया है।

गोरखपुर: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक फैसले के तहत सामूहिक विवाह योजना में कन्या को उपहार में सिंदूरदानी भी देने का निर्णय लिया है। गौर हो कि सामूहिक विवाह के दौरान गृहस्थी के समान में कुकर, जग या लोटा, थाली, गिलास, कटोरा व चम्मच, बक्सा तथा प्रसाधन सामग्री से भरी श्रृंगारदानी के अलावा कई चीजें दी जाती है। पहली बार इसके साथ ही कन्याओं को सिन्दूरदानी भी दी जाएगी।

yogi adityanath

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रति जोड़ा 51 हजार की बजाय एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रति जोड़ा 51 हजार की बजाय एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 60 हजार रुपये की धनराशि कन्या के बैंक खाते में अंतरित की जाएगी। पूर्व में यह रकम 35 हजार रुपये निर्धारित थी। अब उपहार सामग्री पर 10 हजार की जगह 25 हजार रुपये और भोज व अन्य व्यवस्थागत मद में 6 हजार की बजाय 15 हजार रुपये खर्च होगा।

End of Feed