UP: जीवनदायिनी मां, जलदायिनी की भी बन रहीं स्रोत, यूपी के हर घर निर्मल जल पहुंचाने में महिला शक्ति दे रही योगदान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2023, 09:00 PM IST

clean water in up: फील्ड टेस्ट किट (ftk) के जरिए 4.80 लाख महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण, महिलाओं को सम्मान के साथ गांवों में ही स्वावलंबन से भी जोड़ रही योगी सरकार।

बच्चे के लिए मां जीवनदायिनी होती हैं। जल भी जीवन है। मां बच्चे की छोटी से छोटी जरूरत की अनुभूति कर लेती है। आमजन को निर्मल व शुद्ध जल की जरूरत है, यह अनुभूति मोदी व योगी सरकार ने की। केंद्र की 'हर घर जल' की इस योजना को उत्तर प्रदेश में साकार करते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार के इस प्रयास में महिलाएं भी जीवनदायक जल को सुलभ बना रही हैं। नमामि गंगे की तरफ से इसके लिए 4.80 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया गया। पिछले वर्ष के 9 महीने में महिलाओं ने पानी के 30 लाख से अधिक सैंपलों की जांच भी की।

clean water in up

ftk के जरिए 4.80 लाख महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण

4.80 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वावलंबन से भी जोड़ रही सरकार

End of Feed