बलिया: जब पत्नी को 10 साल बाद अचानक से मिल गया पति, लिपट कर रोने लगी महिला, संवारने लगी बाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 29, 2023, 03:34 PM IST

महिला का नाम जानकी देवी है। उसके पति का नाम मोती चंद्र वर्मा है। दोनों देवकली थाना सुखपुरा के रहने वाले हैं। दोनों की शादी 21 साल पहले हुई थी। जानकी देवी का कहना है कि उसका पति मानसिक रूप से बीमार था और 10 साल पहले घर से अचानक कहीं चला गया था।

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक महिला अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान अस्पताल के बाहर उसे जमीन पर बैठा विक्षिप्त व्यक्ति दिखाई दिया। जब महिला उसके नजदीक पहुंची तो वह उसका पति निकला, जो 10 साल पहले लापता हो गया था। पति को देखते ही महिला बिलख पड़ी और किसी बच्चे की तरह पति को संवारने और दुलारने लगी।

ballia

पति को देखते ही पहचान गई महिला (फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

अचानक से पड़ी निगाह

दरअसल, अस्पताल जाते वक्त महिला की सामने बैठे एक शख्स पर निगाहें गई, जिसकी दाढ़ी बढ़ी थी। उसने फटे-पुराने कपड़े पहने थे। महिला ने जब ध्यान से देखा तो उसे अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हुआ। वह शख्स कोई और नहीं बल्कि 10 साल पहले लापता हुआ पति था। जब महिला ने पास जाकर देखा तो वो उसका पति निकला। महिला अपने पति को इस हालत में देखकर उदास हो गई और पति से गले मिलकर रोने लगी।

End of Feed