लखनऊ

पश्चिमी उत्तर प्रदेश मिनी पाकिस्तान बन रहा है- BJP नेता संगीत सोम का दावा, अखिलेश को दिया चैलेंज

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 11, 2023, 03:53 PM IST

मेरठ में सरधना विधानसभा क्षेत्र से दो बार के विधायक रहे संगीत सोम भाजपा के नेता हैं और पहले भी कई विवादित बयानों को लेकर चर्चित रहे है। हाल ही में, मेरठ में राजपूत उत्थान सभा के बैनर तले राजपूत समुदाय की एक सभा में भी इन्होंने कुछ ऐसा ही बयान दिया था।

Image

संगीत सोम ने पश्चिमी यूपी को लेकर दिया विवादित बयान (फोटो- SangeetSomBJP)

पश्चिमी यूपी से संबंध रखने वाले भाजपा नेता संगीत सोम ने दावा किया है कि पश्चिमी यूपी (Western UP) मिनी पाकिस्तान (Mini Pakistan) बनता जा रहा है। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी चैलेंज कर दिया।

क्या कहा संगीत सोम ने

सरधाना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो मुस्लिम समुदाय को लेकर कई दावे करते दिख रहे हैं। पूर्व विधायक ने एक वीडियो में कहा- "मैं सभी से इस बात पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहूंगा कि हम तेजी से बढ़ती जनसंख्या को कैसे रोक सकते हैं।"

सपा को घेरा

संगीत सोम ने कहा कि राज्य में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को अपनी तुष्टीकरण की राजनीति पर अंकुश लगाना चाहिए और जिन्ना की तरह सोचना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा- "अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश और देश में जाति विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें असल मुद्दे समझ में नहीं आ रहे हैं, मुझे समझ नहीं आ रहा है कि वे जिन्ना की सोच के साथ क्यों आ रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान नहीं देखा है, वहां के हालात देखिए, दिन-ब-दिन बद से बदतर होते जा रहे हैं, वहां लोग भूख से मर रहे हैं। क्या वे यहां ऐसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं? जिस तरह से उत्तर प्रदेश और पश्चिमी यूपी की आबादी बढ़ रहा है, मैं कह सकता हूं कि पश्चिमी यू.पी. बन रहा है या 'मिनी पाकिस्तान' बनने की कगार पर है।"

अखिलेश को चैलेंज

संगीत सोम ने आगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को चैलेंज देते हुआ कहा कि वो तुष्टीकरण की राजनीति छोड़ दें। सोम ने कहा- अखिलेश यादव जी मैं आपको चैलेंज के साथ कहना चाहता हूं, आप और आपके चेले ये जिन्नावादी सोच छोड़के और ये तुष्टीकरण की राजनीति बंद करिए, नहीं तो यूपी में आपलोगों को बहुत बुरा हाल होने वाला है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article