लखनऊ

Uttar Pradesh Rain Alert: UP के 40 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

Uttar Pradesh Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मंगलवार की देर रात करीब 40 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग ने बिजली गिरने के साथ आज भी वर्षा होने का अलर्ट जारी किया है।

Image

आज उत्तर प्रदेश का मौसम

Uttar Pradesh Rain Alert: राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में मंगलवार की देर रात अचानक मौसम ने करवट लिया। करीब 40 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इस दौरान तेज बिजली की गरज-चमक के साथ बारिश ने दस्तक दी। ऐसे में कई इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। मौसम वैज्ञानिक का दावा है अगले 24 घंटे तक लखनऊ समेत विभिन्न जिलों में ओलवृष्टि, मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

ओलावृष्टि की आशंका

फिलहाल, मौसम विभाग ने बुधवार को कई जिलों में बारिश के बाद गुरुवार को भी बादल छाए रहने की संभावना जताई है। बारिश होने से दिन के तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, शुक्रवार से मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन सुबह कोहरा रह सकता है। वहीं, मंगलवार और बुधवार की रात तेज हवा के कारण राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। कई जगह स्पार्किंग भी देखी गई। वहीं, ताजनगरी आगरा में मंगलवार शाम को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इसके बाद ठंडी हवाएं चलीं और शाम को कुछ हिस्सों में बारिश हुई। बारिश से किसानों के चेहरे पर सिकन झलक रही है। इधर, मौसम विभाग ने बुधवार को ओलावृष्टि की आशंका जताई है।

तापमान में बढ़ोतरी

आपको बता दें कि, मौसम विभाग ने मंगलवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार जताए थे। हालांकि, दोपहर को तेज धूप निकलने पर बारिश का खतरा कम लग रहा था, लेकिन शाम ढलते ही ठंडी हवाएं चलने लगीं। करीब रात आठ बजे के आसपास बूंदाबांदी के बारिश हुई। साथ में कहीं-कहीं ओलों की तड़तड़ाहट से लोग सहम गए। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को तेज हवाओं के साथ बिजली कड़केगी और कहीं-कहीं गिर भी सकती है। इधर कई दिनों से तेज धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से चार डिग्री ज्यादा होकर 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

यूपी के जिलों में आज मौसम

लखनऊ में आज और कल बारिश की संभावना है। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है। कानपुर और प्रयागराज में भी बुधवार को बारिश के आसार हैं। आज कानपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है। वहीं प्रयागराज में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है। आगरा में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। आगरा में आज तापमान 15 डिग्री और 27 डिग्री रह सकता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल